उत्तराखंड के एनएसएस अधिकारियों ने किया राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिभाग

Estimated read time 0 min read

देहरादून। उत्तराखंड के राष्ट्रीय सेवा योजना के चयनित अधिकारियों ने दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिभाग किया। उत्तराखंड दल का नेतृत्व कर रही राज्य एनएसएस अधिकारी डॉ सुनैना रावत ने बताया कि युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित एनएसएस के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में राज्य राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी के साथ श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक डॉ गौरव वार्ष्णेय एवं दो कार्यक्रम अधिकारियों को आमंत्रित किया गया था। जिसमे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर के कार्यक्रम अधिकारी डॉ दर्शन सिंह नेगी, राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़, टिहरी की कार्यक्रम अधिकारी डॉ संगीता कैंतुरा द्वारा इस सम्मेलन में प्रतिभाग किया गया।

दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए केंद्र युवा एवं खेल मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने देशभर के कार्यक्रम अधिकारियों का आह्वान करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयं सेवियों का दुनिया भर में सबसे बड़ा युवा संगठन है और इसे माय भारत पोर्टल के माध्यम से आधुनिक तकनीकी एवं कौशल का प्रयोग करने वाला सशक्त संगठन बनाना है।

केंद्रीय युवा राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में एनएसएस से जुड़े युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

इस अवसर पर युवा एवं खेल सचिव मीता राजीव लोचन, संयुक्त सचिव नितेश मिश्रा, एसएसएस निदेशक वंदिता पांडे, क्षेत्रीय निदेशक लखनऊ समरदीप सक्सेना सहित देशभर के 200 से अधिकारी उपस्थित रहे।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours