सौंदर्य से स्वावलंबन तक: निर्मला चौहान बनीं महिला शक्ति की मिसाल

Estimated read time 1 min read





भीमताल । “हिम्मत और सही दिशा हो, तो सपनों को साकार करना मुश्किल नहीं।” इस कहावत को सच कर दिखाया है हल्द्वानी निवासी निर्मला चौहान ने। वह ‘कल्याणी स्वयं सहायता समूह’ की अध्यक्ष हैं और आज अपनी मेहनत से न सिर्फ आत्मनिर्भर बनी हैं, बल्कि अन्य महिलाओं को भी रोजगार दे रही हैं।
निर्मला चौहान को उत्तराखंड सरकार की REAP परियोजना के तहत ₹22,500 की सहायता राशि मिली। इस धनराशि से उन्होंने अपने घर पर वैभवी प्रोफेशनल मेकअप स्टूडियो के नाम से सैलून और ब्यूटी पार्लर की शुरुआत की। आवश्यक मशीनें लगाने के बाद धीरे-धीरे उनका व्यवसाय आगे बढ़ा। वह दो अन्य महिलाओं को भी रोजगार उपलब्ध करा रही हैं। निर्मला अपनी सफलता का श्रेय REAP परियोजना और उत्तराखंड सरकार को देती हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने की राह दिखाई।
उनकी यह कहानी उन सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा है, जो आत्मनिर्भर बनने का सपना देखती हैं।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours