“भारत की जनगणना-2027” में नई पहल: अब घर बैठे करें ‘स्व-गणना’, कमिश्नर दीपक रावत की अपील

Estimated read time 1 min read





भीमताल। “भारत की जनगणना-2027” में इस बार नागरिकों को एक नई सुविधा ‘स्व-गणना’ (Self-Enumeration) के रूप में दी गई है। कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव Deepak Rawat ने बताया कि जनगणना के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) में नागरिक अब स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से दर्ज कर सकते हैं।
आयुक्त ने जानकारी दी कि स्व-गणना पोर्टल 10 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक ही उपलब्ध रहेगा। इसके बाद 25 अप्रैल से 24 मई 2026 तक प्रगणक (Enumerators) घर-घर जाकर सर्वेक्षण करेंगे।
उन्होंने बताया कि यह जनगणना के इतिहास में पहली बार है जब लोगों को स्वयं अपनी जानकारी भरने का विकल्प दिया गया है, जिससे आंकड़ों की सटीकता बढ़ेगी और त्रुटियों की संभावना कम होगी। साथ ही, पहले से डेटा उपलब्ध होने के कारण प्रगणकों का कार्य भी आसान और तेज हो जाएगा।
स्व-गणना के लिए आसान प्रक्रिया:
• आधिकारिक पोर्टल पर जाएं: se.census.gov.in
• मोबाइल नंबर से OTP के जरिए लॉगिन करें
• राज्य, जिला और स्थानीय निकाय का चयन करें
• डिजिटल मैप पर अपने घर की लोकेशन चिन्हित करें
• परिवार एवं मकान से संबंधित जानकारी भरें
• सबमिट करने के बाद एक यूनिक SE ID प्राप्त होगी
• इस SE ID को सुरक्षित रखें और प्रगणक के आने पर दिखाएं
आयुक्त दीपक रावत ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे राष्ट्र निर्माण के इस महत्वपूर्ण कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें और अधिक से अधिक संख्या में स्व-गणना पोर्टल का उपयोग करें। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि नागरिकों द्वारा दी गई सभी जानकारी पूरी तरह गोपनीय और सुरक्षित रखी जाएगी।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours