भीमताल पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
भीमताल(नैनीताल)। भीमताल क्षेत्र में शनिवार की रात एक नेपाल निवासी नाबालिग किशोरी के साथ एक बिहारी युवक द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। बेटी के साथ दुष्कर्म होने पर परिजनों ने भीमताल थाने पहुंचकर भीमताल पुलिस को तहरीर देकर बिहार निवासी युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष संजीत राठौड़ ने बताया कि दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले रवि गिरी निवासी बिहार को गिरफ्तार किया गया। रविवार को न्यायालय में पेश कर आरोपी को जेल भेज दिया है। दुष्कर्म की घटना के बाद से लोगों में गुस्सा है।

+ There are no comments
Add yours