नैनीताल जनपद देश में 5वें स्थान पर, नशा मुक्त भारत अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन






भीमताल । नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नैनीताल जनपद ने राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। नशा मुक्त भारत अभियान के पाँच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री द्वारा आयोजित ई–शपथ कार्यक्रम में नैनीताल जनपद को देशभर में पांचवां स्थान प्राप्त हुआ है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी विश्वनाथ गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि यह उपलब्धि जिले में नशा उन्मूलन के क्षेत्र में चलाए जा रहे सतत जनजागरूकता अभियानों, विभिन्न विभागों की समन्वित पहल तथा आमजन की सक्रिय भागीदारी का परिणाम है।

उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत विद्यालयों, महाविद्यालयों, संस्थानों, स्वयंसेवी संगठनों, विभिन्न शासकीय विभागों, युवाओं एवं जनप्रतिनिधियों को जोड़ते हुए लगातार जागरूकता कार्यक्रम, ई–शपथ, पोस्टर–रैली, संवाद कार्यक्रम एवं कार्यशालाएं आयोजित की गईं, जिसका सकारात्मक परिणाम आज पूरे देश के मंच पर दिखाई दे रहा है।
इस तम ने जिले के सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों–कर्मचारियों, विद्यार्थियों, युवाओं, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार समन्वय और टीमवर्क के साथ नशा मुक्त भारत अभियान को सफल बनाया गया है, उसी भावना के साथ कार्य करते हुए नैनीताल जनपद को विभिन्न शासन–प्रशासनिक योजनाओं में भी निरंतर अग्रणी बनाया जा सकता है।
नशामुक्त समाज की दिशा में मिल रहे व्यापक जनसमर्थन पर संतोष व्यक्त करते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी ने सभी नागरिकों एवं सहयोगी विभागों से आगे भी इसी उत्साह के साथ अभियान से जुड़े रहने की अपील की।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours