भीमताल, 13 अप्रैल। मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पांडे के निर्देशों के क्रम में सोमवार को नगर पालिका परिषद भीमताल द्वारा डॉठ पार्किंग स्थल एवं एसबीआई बैंक के समीप बनाई गई दुकानों एवं फड़ों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जांच में कुल 4 फड़ों पर अपंजीकृत वेंडर्स संचालित पाए गए। इस पर निकाय द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित दुकानों को सीज कर दिया गया।
नगर पालिका ने स्पष्ट किया है कि बिना पंजीकरण के व्यापार करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

+ There are no comments
Add yours