नगर पालिका अध्यक्ष ने सड़क का किया निरीक्षण , गड्डों को देखकर जताई नाराजगी

Estimated read time 0 min read





भीमताल। नगर पालिका अध्यक्ष सीमा टम्टा ने बुधवार को नगर क्षेत्र अंतर्गत भीमताल – नौकुचियाताल रोड का निरीक्षण कर डाक बंगला के पास सड़क पर हुए गड्डों को देख नाराजगी जताई। बड़े बड़े गड्डे होने के कारण कई दो पहिया वाहन इस स्थान पर चोटिल हो चुके है।
अध्यक्षा ने पीडब्लूडी अधिकारियों को फ़ोन के माध्यम से सड़क के गड्डों को सही करने को कहा। नगर के व्यापारियों द्वारा भी इन गड्डों के लिए नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है की गड्डे सही नहीं हुए तो आंदोलन करने को बाध्य होना पड़ेगा।
इस मौके पर सभासद राम पाल सिंह गंगोला, जे ई महेंद्र सिंह धौनी,सुनील संगुड़ी,पूरन चंद्र तिवारी, हरदयाल सिंह नयाल, गिरधारी भगवाल,आनंद सिंह रावत आदि लोग उपस्थित रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours