खनश्यू में लगा बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर, दिव्यांगों को मिली राहत

Estimated read time 1 min read





प्रमाण पत्र बने, व्हीलचेयर वितरित, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की जांच

भीमताल। विधानसभा क्षेत्र भीमताल के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खनश्यू में विधायक राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से स्वास्थ्य शिविर एवं समाज कल्याण विभाग का संयुक्त शिविर आयोजित किया गया। शिविर में क्षेत्र के दूरस्थ गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और विभिन्न बीमारियों की जांच कराई।
शिविर में फिजिशियन, दंत रोग, नेत्र रोग, अस्थि रोग सहित विभिन्न विभागों के चिकित्सकों की टीम मौजूद रही। चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया तथा जरूरतमंदों को दवाइयों का वितरण किया गया।
शिविर के दौरान दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र मौके पर ही बनाए गए। साथ ही पात्र लाभार्थियों को व्हीलचेयर भी प्रदान की गई। विधायक कैड़ा ने कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ क्षेत्रों से दिव्यांगजन हल्द्वानी नहीं पहुंच पाते हैं। ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि लोगों को उनके क्षेत्र में ही सुविधा मिल सके।
उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे, इसी उद्देश्य से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य डिकर सिंह मेवाड़ी, भाजपा मंडल महामंत्री दीपक बर्गली, प्रधान विमला देवी, रवि गोस्वामी, प्रधान मदन परगाई, भुवन भट्ट, ललित भट्ट, संदीप कुमार, खड़क सिंह बिष्ट सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours