उत्तराखंड सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने पर भीमताल और रामगढ़ में बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन

Estimated read time 1 min read





भीमताल : उत्तराखंड सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को भीमताल और रामगढ़ ब्लॉक में बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में जिला समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों ने भाग लिया और जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया।
भीमताल ब्लॉक परिसर में आयोजित शिविर में जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न समस्याओं का समाधान किया गया। दिव्यांगजन को बैसाखी और एक व्हीलचेयर प्रदान की गई, जिससे वे अधिक आत्मनिर्भर बन सकें। इसके अलावा, गरीब परिवारों की तीन लड़कियों को शादी अनुदान योजना के तहत ₹50,000 के तीन चेक वितरित किए गए।स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं।इस अवसर पर भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा और जिला समाज कल्याण अधिकारी विश्वनाथ गौतम सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। वही भीमताल के साथ-साथ विकासखंड रामगढ़ ब्लॉक सभागार में भी बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान 10 लोगों की पेंशन से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण किया गया, और 02 पात्र दिव्यांगों को व्हीलचेयर वितरित की गई।स्वास्थ्य विभाग ने यहां भी निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया, जिसमें लोगों की जांच की गई और दवाइयां दी गईं। शिविर में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
सरकार के तीन साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित इन शिविरों में लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुंचाया गया। ऐसे शिविरों से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद लोगों को विशेष सहायता मिल रही है, जिससे वे सरकारी योजनाओं से जुड़कर लाभान्वित हो सकें।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours