MTB मालदेवता 2025: देहरादून में दो दिवसीय साइकिल रेस का धमाका, राष्ट्रीय राइडर्स होंगे शामिल

Estimated read time 1 min read

देहरादून – साइकिलिंग प्रेमियों और एडवेंचर स्पोर्ट्स के शौकीनों के लिए बड़े उत्सव की शुरुआत होने जा रही है। 27 और 28 सितंबर को देहरादून में MTB मालदेवता का दूसरा संस्करण आयोजित किया जा रहा है। आयोजन से जुड़ी जानकारियां देने के लिए आज प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।

इस साल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि रेस में राष्ट्रीय चैम्पियन और उच्च स्तर के राइडर्स हिस्सा लेंगे। भारत के अंतरराष्ट्रीय राइडर शिवेन और एशियाई राइडर रौनेल भी इस इवेंट में भाग लेंगे, जिससे प्रतिस्पर्धा का स्तर और बढ़ जाएगा। रेस का पहला दिन, 27 सितंबर, उत्तराखंड की पहली डाउनहिल रेस के रूप में आयोजित होगा। यह रेस राज्य में एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के साथ नए उत्साही खिलाड़ियों को प्लेटफॉर्म भी प्रदान करेगी। मुख्य रेस 28 सितंबर को बाइकक्राफ्ट, मालदेवता में होगी। इस दिन 300 से अधिक प्रतिभागी रेस में शामिल होंगे। यह प्रतिभागी केवल देहरादून या उत्तराखंड से ही नहीं बल्कि पूरे देश से आएंगे।

रेस में विभिन्न श्रेणियाँ शामिल हैं –

  • अंडर 14, अंडर 16, अंडर 18, अंडर 23

  • एलिट 23–35, सीनियर 35–50, ग्रैंडमास्टर 50+

  • महिला प्रतिभागियों के लिए ओपन और 45+ श्रेणी

साथ ही, “बैटल ऑफ स्कूल्स” कार्यक्रम के जरिए स्कूल बच्चों को इस खेल में भाग लेने और प्रेरित करने का अवसर मिलेगा।

“हम चाहते हैं कि साइकिलिंग केवल खेल न रहकर लोगों की जीवनशैली का हिस्सा बने। इस रेस के माध्यम से नए खिलाड़ियों को मंच मिलेगा और देहरादून में साइकिलिंग संस्कृति को मजबूती मिलेगी। हमारा लक्ष्य है कि देहरादून को देश की साइकिलिंग राजधानी बनाया जाए – नीरज भंडारी, आयोजक

प्रतियोगिता के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों और लाइव बैंड का आयोजन होगा। इस दौरान पारंपरिक लोकनृत्य और उत्तराखंड के गीत-संगीत से प्रतिभागियों और दर्शकों को प्रदेश की सांस्कृतिक झलक भी मिलेगी। विजेताओं को पारंपरिक पहाड़ी टोपी पहनाकर सम्मानित किया जाएगा।

इस साल MTB मालदेवता का प्रायोजन Hartex कर रहा है। तकनीकी सपोर्ट उत्तराखंड के प्रसिद्ध साइकिलिंग ग्रुप पहाड़ी पेडलर्स देंगे, जबकिरोड स्पिन वारियर्स भी आयोजन में सक्रिय सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

मुख्य अतिथियों में शामिल हैं –

  • उमेंश शर्मा (विधायक, रायपुर)

  • आदित्य चौहान (भाजपा राज्य मंत्री)

  • आईपीएल क्रिकेटर आकाश मधवाल

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours