रेखालखत्ता पहुंचे सांसद अजय भट्ट, ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

Estimated read time 1 min read





आजादी के बाद पहली बार किसी सांसद ने रखा गांव में कदम, समस्याएं सुनीं, जल्द समाधान का दिया भरोसा

भीमताल : नैनीताल-उधम सिंह नगर से सांसद व पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट बुधवार को पहली बार रेखालखत्ता गांव पहुंचे। आजादी के बाद किसी सांसद के आगमन पर गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने पारंपरिक अंदाज में उनका भव्य स्वागत किया। सांसद ने जनसमस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने रेखालखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा देने, क्षेत्र में हाईस्कूल के लिए जमीन चिन्हित कराने, गलियों में आईबीएम (इंटरलॉकिंग ब्रिक) बिछवाने, एक माह के भीतर चिकित्सा शिविर आयोजित कराने, हैंडपंप और सोलर लाइट्स की सुविधा मुहैया कराने की मांग उठाई। सांसद ने सभी मांगों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि वे संसद से लेकर शासन तक इस विषय को उठाएंगे। इस दौरान मंडल अध्यक्ष गौलापार पान सिंह मेवाड़ी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश बेलवाल, बहादुर सिंह कार्की, ललित प्रसाद आर्य, नेत्र सिंह बिष्ट, त्रिलोक नौला, हीरा सिंह बिष्ट, गंगापुरी गोस्वामी, प्रताप राम, नंदन बोरा, बसंत सनवाल, नवीन जोशी, दीपू सम्मल, बालम बिष्ट, कमलेश संभल, दिलीप रावत, आनंद शर्मा सहित क्षेत्र के करीब 300 परिवार मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने कहा कि यह पहली बार है जब किसी सांसद ने गांव आकर उनकी बातों को गंभीरता से सुना है। इससे लोगों में नई उम्मीद जगी है।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours