सांसद अजय भट्ट ने किया सनी बाजार नाले निर्माण कार्य का शुभारंभ

Estimated read time 1 min read





भीमताल : नैनीताल-उधम सिंह नगर से सांसद और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने गुरुवार को एडीबी सहायता प्राप्त हल्द्वानी परियोजना के अंतर्गत वार्ड नंबर 59 स्थित सनी बाजार नाले के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस मौके पर लालकुआं विधायक डॉ. मोहन बिष्ट समेत कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सांसद भट्ट ने कहा कि इस नाले के निर्माण से बारिश के दौरान स्थानीय लोगों को जलभराव से राहत मिलेगी। यह कार्य क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या 59 में करीब 7.5 किलोमीटर सीवरेज लाइन बिछाई जा रही है। इसके अलावा 8.30 करोड़ रुपये की लागत से सनी बाजार नाले का निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिसकी लंबाई 900 मीटर होगी। साथ ही पेयजल आपूर्ति के लिए भी वर्ल्ड बैंक की योजना के अंतर्गत इस वार्ड में कार्य कराए गए हैं। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, नगर निगम मेयर गजराज बिष्ट, मंडल अध्यक्ष रोहित दुमका, मजहर नईम, नवाब दिनेश खुलबे समेत अन्य कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कार्य पूरे किए जाएं।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours