हनोल में मार्निंग वाॅकः सीएम धामी ने पब्लिक से लिया सरकार की योजनाओं का फीडबैक

Estimated read time 1 min read

त्यूनी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो दिवसीय जौनसार बावर दौरे पर आज हनोल में प्रातः काल भ्रमण के दौरान स्थानीय लोगों से भेंटकर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का फीडबैक लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विद्यालय जा रही छात्राओं से मिलकर परीक्षाओं हेतु शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों के साथ महासू देवता मंदिर क्षेत्र के पुनर्विकास के मास्टर प्लान पर विस्तृत चर्चा कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार जौनसार बावर की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान के संरक्षण व संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। जन-जन के विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours