भीमताल : त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के प्रथम चरण में भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा एवं ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा ने ग्राम सभा कैड़ागांव (ओखलकांडा ब्लॉक) स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद दोनों जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्रवासियों से लोकतंत्र के इस पर्व में निर्भय होकर मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव लोकतंत्र की नींव हैं और स्थानीय विकास में सीधा असर डालने वाले निर्णयों के लिए सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। मतदान केंद्र पर शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में वोटिंग जारी रही।

+ There are no comments
Add yours