विधायक कैड़ा ने करकोटक मंदिर के लिए दिए 3 लाख रुपये, ग्रामीणों ने किया आभार व्यक्त

Estimated read time 1 min read





भीमताल: विधानसभा भीमताल में स्थित प्रसिद्ध करकोटक नाग देवता मंदिर में इन दिनों भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भागवत कथा का श्रवण किया और भगवान का आशीर्वाद लिया।
मंदिर परिसर में खुले स्थान पर धार्मिक आयोजनों के आयोजन को देखते हुए ग्रामीणों ने विधायक से टीन शेड बनाने की मांग की। ग्रामीणों की इस मांग को स्वीकार करते हुए विधायक कैड़ा ने विधायक निधि से 3 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विधायक कैड़ा ने बताया कि करकोटक मंदिर के सौंदर्यीकरण, जीर्णोद्धार और नव-निर्माण कार्यों के लिए पूर्व में शासन स्तर से 94 लाख रुपये स्वीकृत किए गए थे, जिसका कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य पर्यटन को बढ़ावा देना है, और इस दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने विधायक कैड़ा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मंदिर परिसर में टीन शेड बन जाने से भजन-कीर्तन, पूजा-पाठ और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन सुगमता से हो सकेगा।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours