अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश
भीमताल : विधायक राम सिंह कैड़ा ने सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के सफलतम तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर भीमताल ब्लॉक के ग्राम सभा अलचौना (नैयना) में जनता दरबार आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
जनता दरबार में ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी जैसी बुनियादी समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा। विधायक कैड़ा ने जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत चल रही पेयजल लाइनों के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने और गाँव के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने को कहा।विधायक कैड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार ने पिछले तीन वर्षों में जनता के हित में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए काम कर रही है, और योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुँचाने के लिए लगातार प्रयासरत है।
विधायक ने कहा कि सरकार की विकास योजनाओं को हर व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिले, इसके लिए तत्परता से कार्य करें।

+ There are no comments
Add yours