विधायक कैड़ा ने किया ओखलकांडा ब्लॉक का दौरा, सुनी ग्रामीणों की समस्याएँ

Estimated read time 1 min read





अधिकारियों को दिए निर्देश – आपदा से बंद मोटर मार्ग शीघ्र खोलें, प्रभावितों को मिले मुआवज़ा

भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने मंगलवार को भारी वर्षा के बीच ओखलकांडा ब्लॉक के खुजेठी, भीड़ापानी, पतलियाँ, नरतोला, नाई, बरमधार और हरीनगर सहित कई गाँवों का दौरा कर आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान कई मोटर मार्गों के बंद होने पर मौके पर ही जेसीबी मशीन बुलवाकर सड़कों को खुलवाने का कार्य किया गया। विधायक कैड़ा ने पीडब्ल्यूडी और पी एमजीएसवाई विभाग के अधिकारियों से फ़ोन पर बात कर ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉकों में बंद पड़े मार्गों को तत्काल खोलने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों के कई मकानों के आगे-पीछे मलबा आने से खतरा बढ़ गया है। नदियों और नालों के किनारे रह रहे परिवारों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन को अलर्ट किया गया है। विधायक ने प्रशासन से गाँव-गाँव टीम भेजकर आपदा से हुए नुकसान का आकलन करने और प्रभावित ग्रामीणों को शीघ्र मुआवज़ा उपलब्ध कराने को कहा।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours