विधायक कैड़ा ने खड़े होकर खुलवाया काठगोदाम–हैड़ाखान क्षतिग्रस्त मार्ग

Estimated read time 0 min read





भीमताल : विधानसभा क्षेत्र भीमताल के अंतर्गत काठगोदाम–हैड़ाखान मोटर मार्ग भारी वर्षा के चलते पसोली के पास क्षतिग्रस्त हो गया था। मार्ग बंद होने से स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। सूचना मिलने पर विधायक राम सिंह कैड़ा द्वारा मौके पर पहुंच कर विभागीय अधिकारियों से संपर्क करने के पश्चात् तत्काल मशीन लगवाकर मार्ग खोलने का कार्य शुरू करवाया ।
उन्होंने पीडब्ल्यूडी व पीएमजीएसवाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ व भीमताल ब्लॉक में आपदा से क्षतिग्रस्त सभी मोटर मार्गों को प्राथमिकता से शीघ्र खोला जाए, ताकि जनता को आवागमन में दिक्कत न हो।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours