भीमताल : विधायक राम सिंह कैड़ा ने गैरसैंण में चल रहे विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं और सड़कों की बदहाल स्थिति का मुद्दा सदन में जोरदार तरीके से उठाया।विधायक कैड़ा ने कहा कि ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है। ग्रामीणों को मामूली इलाज के लिए भी नैनीताल या हल्द्वानी तक जाना पड़ता है, जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने नियम 300 के तहत सरकार से मांग की कि राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, ओखलकांडा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उच्चीकृत किया जाए। सड़कों की बदहाली का मुद्दा उठाते हुए विधायक कैड़ा ने पीडब्ल्यूडी मंत्री सतपाल महाराज से मुलाकात कर भीमताल विधानसभा क्षेत्र में लंबित मोटर मार्गों का निर्माण कार्य पूरा करने, मोटर मार्गों पर डामरीकरण कराने और आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों के त्वरित सुधार की मांग भी की।

+ There are no comments
Add yours