भीमताल रामलीला ग्राउंड सड़क पर इंटर लॉकिंग टाइल्स, विधायक कैड़ा ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण

Estimated read time 0 min read





भीमताल। लंबे समय से जर्जर स्थिति में रही भीमताल मुख्य मार्केट से रामलीला ग्राउंड तक मोटर मार्ग पर इंटर लॉकिंग टाइल्स बिछाने का कार्य शुरू हो गया है। मंगलवार को भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।
इस मार्ग पर बारिश के दौरान जलभराव की समस्या के कारण व्यापारियों, स्थानीय लोगों व ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। मार्केट क्षेत्र में कीचड़, गड्ढों और धूल की समस्या से व्यापार भी प्रभावित हो रहा था। स्थानीय व्यापारियों ने मोटर मार्ग पर इंटर लॉकिंग टाइल्स बिछवाने की मांग विधायक राम सिंह कैड़ा से की थी।विधायक कैड़ा ने व्यापारियों की मांग पर संज्ञान लेते हुए मोटर मार्ग पर इंटर लॉकिंग टाइल्स बिछाने के लिए धनराशि स्वीकृत कराई, जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू कराया गया। निरीक्षण के दौरान विधायक कैड़ा ने अधिकारियों से रामलीला ग्राउंड से आगे तक भी इंटर लॉकिंग टाइल्स लगाने के निर्देश दिए, ताकि पूरे मार्ग पर लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके।
मार्केट क्षेत्र में इंटर लॉकिंग टाइल्स बिछने से जलभराव व धूल की समस्या से बड़ी राहत मिली है। व्यापारियों व स्थानीय लोगों ने विधायक राम सिंह कैड़ा का आभार व्यक्त किया। विधायक कैड़ा ने कहा कि क्षेत्र की हर समस्या का समाधान चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है और जनहित से जुड़े कार्यों में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours