विधायक कैड़ा ने भीमताल में माल्टा महोत्सव का किया उद्घाटन

Estimated read time 1 min read





स्थानीय उत्पादों के प्रचार-प्रसार और किसानों को प्रोत्साहन देने की पहल

भीमताल। विकास भवन भीमताल में आयोजित माल्टा महोत्सव का उद्घाटन भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने किया। इस अवसर पर विधायक कैड़ा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक जनपद में माल्टा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिससे किसानों को प्रोत्साहन मिल रहा है और स्थानीय उत्पादों को नई पहचान मिल रही है।
उन्होंने कहा कि माल्टा आधारित उत्पादों के प्रचार-प्रसार के साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में यह महोत्सव एक महत्वपूर्ण पहल है। महोत्सव का उद्देश्य स्थानीय कृषकों, स्वयं सहायता समूहों और उद्यमियों को मंच प्रदान कर स्वरोजगार के अवसर सृजित करना तथा क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना है।
विधायक कैड़ा ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया और माल्टा से तैयार किए जा रहे विभिन्न उत्पादों की जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं की मेहनत और नवाचार की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास ग्रामीण आर्थिकी को मजबूती प्रदान करते हैं। इस मौके पर विधायक कैड़ा ने कहा कि सरकार हर वर्ग के साथ खड़ी है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में हर क्षेत्र और हर वर्ग के विकास के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours