स्वास्थ्य सुविधाओं, सड़कों, शिक्षा व संचार व्यवस्था को लेकर रखी प्रमुख मांगें
भीमताल । विधायक राम सिंह कैड़ा ने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर भीमताल विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। विधायक कैड़ा ने कहा कि ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है, जिससे ग्रामीणों को इलाज के लिए हल्द्वानी या नैनीताल जाना पड़ता है। उन्होंने नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने काठगोदाम से हैड़ाखान खनश्यूं मोटर मार्ग के किमी तीन पर क्षतिग्रस्त हिस्से के पुनर्निर्माण, भीमताल नगर में पार्किंग निर्माण, भीमताल बाईपास नहर कवरिंग, आईटीआई कॉलेज की स्थापना, शिक्षकों की नियुक्ति, विद्यालयों का इंटर कॉलेज में उच्चीकरण तथा मोटर मार्गों के डामरीकरण जैसे मुद्दे भी उठाए।विधायक ने बीएसएनएल टावरों की संचार व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग करते हुए कहा कि क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना अत्यंत आवश्यक है।

+ There are no comments
Add yours