माइंड पावर यूनिवर्सिटी का गौरव: डॉ. योगेश कुमार को ‘यंगेस्ट चांसलर अवॉर्ड’

Estimated read time 1 min read





भीमताल । माइंड पावर यूनिवर्सिटी के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण रहा, जब विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ. योगेश कुमार को राजधानी दिल्ली में आयोजित एक समारोह में “सबसे कम उम्र के चांसलर” के रूप में सम्मानित किया गया। यह अवॉर्ड उन्हें उच्च शिक्षा के क्षेत्र में दूरदर्शी नेतृत्व, नवाचार आधारित शिक्षा मॉडल और आधुनिक शैक्षिक ढांचे के निर्माण में उनके योगदान के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. योगेश कुमार ने कम उम्र में ही इनोवेशन, स्किल बेस्ड लर्निंग और ग्लोबल एकेडमिक स्टैंडर्ड्स पर विशेष फोकस करते हुए माइंड पावर यूनिवर्सिटी को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया है। उनकी अगुवाई में विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षा के पारंपरिक स्वरूप में बदलाव लाकर रिसर्च, प्रैक्टिकल नॉलेज और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट पर जोर दिया जा रहा है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. योगेश कुमार ने कहा कि यह अवॉर्ड माइंड पावर यूनिवर्सिटी की पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों की पहचान है। उन्होंने कहा, “यह सम्मान लर्निंग के भविष्य को नया आकार देने के हमारे कमिटमेंट का प्रतीक है। हमारा मिशन है कि हम विद्यार्थियों को ज्ञान और मूल्यों के साथ-साथ ऐसी स्किल्स दें, जो उन्हें ग्लोबल लेवल पर सफल बना सकें।”
दिल्ली में आयोजित अवॉर्ड सेरेमनी में देश के ख्यातिप्राप्त शिक्षाविद, नीति-निर्माता और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स मौजूद रहे। माइंड पावर यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने डॉ. योगेश कुमार को बधाई देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय आधुनिक शिक्षा, रिसर्च-ड्रिवन लर्निंग और स्किल ओरिएंटेड प्रोग्राम्स के माध्यम से छात्रों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours