भीमताल । मल्लीताल बाजार क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों से बढ़ रहे खतरे को देखते हुए स्थानीय व्यापारियों ने स्पीड ब्रेकर निर्माण की मांग उठाई है। इसी क्रम में मंगलवार प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल भीमताल के अध्यक्ष एवं कुमाऊँ मंडल सह प्रभारी अखिलेश सेमवाल, वरिष्ठ व्यापारी प्रदीप पाठक और व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जोशी ने अधिशासी अभियंता (AE) को ज्ञापन सौंपा।
व्यापारियों ने बताया कि बाजार क्षेत्र से रोजाना बड़ी संख्या में महिलाएं, विद्यार्थी और स्थानीय लोग आवाजाही करते हैं, लेकिन कई वाहन चालक अत्यधिक रफ्तार से वाहन चलाते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। उन्होंने प्रमुख स्थानों पर स्पीड ब्रेकर निर्माण को आवश्यक बताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की। एई ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि प्रस्ताव का परीक्षण कर जल्द ही आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

+ There are no comments
Add yours