भीमताल । सांसद अजय भट्ट के भवाली आगमन पर तिरछाखेत क्षेत्र के ग्रामीणों ने तिरछाखेत–रानीबाग सड़क निर्माण को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने सड़क की जर्जर स्थिति से अवगत कराते हुए शीघ्र निर्माण की मांग रखी।
इस पर सांसद अजय भट्ट ने संबंधित अधिकारियों को सड़क का सर्वे कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा ग्रामीणों को समस्या के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।

+ There are no comments
Add yours