देहरादून। अवैध निर्माण पर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) की कार्रवाई जारी है। एमडीडीए ने सोमवार को ऋषिकेश में हरिद्वार रोड पर इंडियन बैंक के सामने एक अनाधिकृत संपत्ति को सील कर दिया। यह संपत्ति सुनील ग्रोवर और शंभू पासवान की है।
यह कार्रवाई एसडीएम ऋषिकेश के आदेश पर की गई। इस दौरान एमडीएम के एई शशांक सक्सेना, जेई प्रिंस कुमार व संजय जगूड़ी और सुपरवाइजर वीरेंद्र खंडूरी के अलावा एम्स चैकी का पुलिस बल मौजूद था।

+ There are no comments
Add yours