माणा हादसाः सेना ने संभाला मोर्चा

Estimated read time 0 min read

देहरादून। चमोली जिले के माणा गांव में आज सुबह ग्लेशियर टूटने की घटना के बाद से भारतीय सेना के 07 ऑफिसर्स, 17 जेसीओ और 150 ओआर की एक बचाव टीम को तैनात किया गया है।

यह टीम फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में खोज और बचाव अभियान चलाने के लिए लगातार काम कर रही है। विशेष चिकित्सा दल (02 डॉक्टर और 04 एम्बुलेंस) और 04 इंजीनियर उपकरण संयंत्र से लैस यह टीम फंसे हुए लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रयास कर रही है।

अब तक 15 लोगों को बचाया गया है, जिनका सेना के डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा है। ऑपरेशन अभी भी जारी है, जिसमें सभी संसाधन जीवन बचाने पर केंद्रित हैं।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours