भीमताल । बिहार के दरभंगा में कांग्रेस मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत माता को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा नैनीताल ने सोमवार को मल्लीताल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर चेतावनी दी कि मातृत्व का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा ने कहा कि कांग्रेस की कथित ‘वोट अधिकार यात्रा’ अब ‘अपशब्द यात्रा’ में बदल चुकी है। उन्होंने कहा कि माँ केवल प्रधानमंत्री की नहीं, बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र की आत्मा होती है। राहुल गांधी के मंच से दी गई अभद्र टिप्पणी ने भारत की हर माँ, बेटी और बहन का अपमान किया है, जो भारतीय संस्कृति पर सीधा आघात है।
विधायक सरिता आर्या ने कहा कि कांग्रेस नेताओं की भाषा उनकी ओछी मानसिकता और चरित्र का पर्दाफाश करती है। मंडल अध्यक्ष कविता गंगोला ने कांग्रेस नेतृत्व से प्रधानमंत्री मोदी की माता सहित देश की हर माँ से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो महिला मोर्चा सड़कों से लेकर संसद तक संघर्ष छेड़ेगा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, दायित्वधारी शांति मेहरा, दिनेश आर्या, जीवंती भट्ट, नीतू जोशी, सभासद गजाला कमाल, काजल आर्या, मीरा बिष्ट, नैना जोशी, जिला मंत्री प्रकाश आर्या, शिवांशु जोशी, सुरेश उप्रेती, अजय राजौर, शुभम कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने संकल्प लिया कि माँ का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कांग्रेस को इसका करारा जवाब मिलेगा।

+ There are no comments
Add yours