1 करोड़ 11 लाख की लागत से होगा लुगड़ पुल का जीर्णोद्धार, विधायक कैड़ा ने किया पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास

Estimated read time 0 min read





भीमताल। विधानसभा क्षेत्र भीमताल के अंतर्गत काठगोदाम–हैड़ाखान–खनस्यूं–मीडार मोटर मार्ग पर स्थित लुगड़ पुल का जीर्णोद्धार 1 करोड़ 11 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। शुक्रवार को विधायक राम सिंह कैड़ा ने पुल के पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास कर कार्य प्रारंभ कराया। यह पुल लगभग 120 गांवों को जोड़ने वाले मार्ग पर स्थित है। लोहे के हिस्सों में जंग लगने से यह काफी कमजोर हो गया था, जिससे भारी वाहनों की आवाजाही में खतरा बना हुआ था। क्षेत्रवासियों की लगातार मांग पर विधायक कैड़ा ने शासन से पुल के जीर्णोद्धार हेतु धनराशि स्वीकृत कराई। विधायक कैड़ा ने कहा कि पुल के पुनर्निर्माण से ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होगा और अब भारी वाहनों को भी आवागमन में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होगी। उन्होंने बताया कि कार्य को गुणवत्तापूर्वक और समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य डीकर सिंह मेवाड़ी, तेज सिंह चिलवाल, जमन सिंह चिलवाल, राम सिंह सम्मल, सुरेश मेवाड़ी, नरेश चंद, डीकेश बिष्ट, चिराग बोहरा, महेंद्र कुमार सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours