मन की बात के 126वें एपिसोड को सुनते हुए बोले मुख्यमंत्री धामी – कार्यक्रम दे रहा देश को नई सोच और सकारात्मक दिशा

Estimated read time 1 min read





भीमताल । जिले के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार मैदान, बीरभट्टी, नैनीताल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 126वें एपिसोड को सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम ने देश को नई सोच और सकारात्मक दिशा देने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री ने समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को इस मंच से जोड़ा है और जनहित में कार्य कर रहे लोगों की मेहनत को जन-जन तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति के सम्मान और स्वदेशी को अपनाने का संदेश देकर देश की आत्मनिर्भरता की भावना को मजबूत किया है। गांधी जयंती (2 अक्टूबर) पर प्रधानमंत्री द्वारा खादी उत्पाद खरीदने और #VocalForLocal के साथ साझा करने की अपील को मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की जनता से अपनाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने नाविका सागर परिक्रमा पूरी करने वाली भारतीय बेटियों का गौरव बढ़ाया है, जिन्होंने 47,500 किमी की कठिन समुद्री यात्रा कर नया इतिहास रचा। इसके साथ ही लोकल उत्पादों के माध्यम से नवाचार और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करने की बात भी उनके संदेश का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा। धामी ने कहा कि विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री ने जो संकल्प देशवासियों के सामने रखा है, उसे पूरा करने में उत्तराखंड भी सक्रिय भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर डोमेश्वर साहू, प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेंद्र, डॉ. नरेंद्र सिंह भंडारी, विधायक नैनीताल सरिता आर्या, विधायक भीमताल राम सिंह कैड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दायित्वधारी डॉ. अनिल डब्बू, शांति माहरा, आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत, आईजी रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी वंदना सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours