भीमताल नाले में पड़ा मिला तेंदुए का शव, वन विभाग ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा रेस्क्यू सेंटर

Estimated read time 0 min read





भीमताल । भीमताल क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब मिनी स्टेडियम के पास एक नाले में तेंदुए का शव पड़ा मिला। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों की नजर नाले में पड़े तेंदुए पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रानीबाग स्थित रेस्क्यू सेंटर भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भी मौके पर भीड़ जुट गई।
क्षेत्र के सभासद शुभम नैनवाल ने बताया कि तेंदुए का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। उन्होंने आशंका जताई कि संभवतः तेंदुए को फंदा लगाकर मारा गया हो सकता है। मामले की निष्पक्ष जांच की मांग भी उन्होंने की है। वहीं भवाली वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने बताया कि तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही तेंदुए की मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours