विश्व कैंसर दिवस पर नौकुचियाताल में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

Estimated read time 1 min read





भीमताल। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर 4 फरवरी को राजकीय इंटर कॉलेज नौकुचियाताल में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा-निर्देशों तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल / जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी के निर्देशन में आयोजित किया गया।
शिविर का आयोजन सिविल जज (सीडी) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल पारुल थपलियाल के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य गोपाल स्वरूप कोहली द्वारा अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक राजेंद्र सिंह भंडारी ने किया।
शिविर में डॉ. शुभाना द्वारा छात्रों को कैंसर के प्रकार, कैंसर होने के कारणों तथा इससे बचाव के उपायों के बारे में सरल एवं सहज शब्दों में जानकारी दी गई। इसके पश्चात सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने विश्व कैंसर दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली निशुल्क विधिक सहायता, उसकी पात्रता एवं कार्यप्रणाली की जानकारी दी।
शिविर के दौरान छात्रों को एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराधों, दंड एवं जुर्माने के प्रावधानों की विधिक जानकारी दी गई। साथ ही मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के तहत सड़क सुरक्षा नियमों, चालान प्रक्रिया, जुर्माना एवं सजा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी उपलब्ध कराई गईं। शिविर में उपस्थित छात्रों एवं शिक्षकों ने जागरूकता कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए इस प्रकार के आयोजनों की सराहना की।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours