नंदा महोत्सव पहुँचे कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत

Estimated read time 1 min read





नैयना देवी मंदिर में की पूजा, मेले की व्यवस्थाओं की सराहना

भीमताल । कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री सचिव दीपक रावत बुधवार सांय नैनीताल में आयोजित श्री माँ नंदा सुनंदा महोत्सव में पहुँचे। उन्होंने नैयना देवी मंदिर में सांयकालीन आरती में सहभागिता कर पूजा-अर्चना की।
इस दौरान रावत ने मेले का जायजा लेते हुए कहा कि नंदा महोत्सव वर्ष दर वर्ष और भव्य रूप ले रहा है। महोत्सव के अवसर पर नैनीताल नगर का वातावरण अद्भुत और दर्शनीय हो जाता है, साथ ही इसका संबंध मानस खंड से भी जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि नगर को बेहतर बनाने के लिए पार्किंग व्यवस्था, ड्रेनेज और कूड़ा निस्तारण जैसे कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिला प्रशासन इस दिशा में लगातार प्रयासरत है। कुमाऊं आयुक्त ने महोत्सव को और बेहतर व भव्य बनाने के लिए नगरवासियों से सहयोग की अपील भी की।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours