किसान सेवा सहकारी समिति सेवला कलां में एक दिन में ही बना डाले 350 मेंबर

Estimated read time 0 min read

देहरादून। किसान सेवा सहकारी समिति सेवला कलां में 4 व 5 अक्टूबर 2024 को सदस्य बनाए जाने के संबंध में जिला अधिकारी को कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा वह पीयूष गौड़ के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में कहा गया कि किसान सेवा सहकारी समिति सेवला कलां 4 वह 5 अक्टूबर को भाजपा नेताओं के दबाव में वार्ड मेहूवाला एवं पिथूवाला में एक दिन में 350 लोगों के सदस्यता ग्रहण कराई गई, इसके पूर्व में ना तो किसी तरह का विभाग द्वारा सूचना दी गई ना ही कोई नोटिफिकेशन जारी किया गया।

कांग्रेसियों ने चुनाव में अनियमिताएं फैलाने का आरोप लगाते हुए  कहा कि  किसी और वार्ड में सदस्य नहीं बनाया गये है। किसान सेवा सहकारी समिति सेवला कला में मिनी बैंक व एक खाद का डिपो भी है। काश्तकार व किसान भाइयों को सदस्य बनाने की प्रक्रिया के चलते लेनदेन व खाद लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। भाजपा नेताओं के दबाव में ना तो उसे दिन बैंक का कोई लेनदेन हुआ और ना ही खाद की कोई बिक्री की गई । कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सदस्य बनाते समय सदस्य को सचिव के समक्ष उपस्थित होना अनिवार्य होता है लेकिन ना तो उसे दिन वहां पर समिति के सचिव थे ना ही प्रशंसक मौजूद थे।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सचिव पर अन्य भी समितियों का कार्यभार होने के कारण वह सेवला कल वाली समिति में महीने में सिर्फ एक से दो बारी ही उपस्थित होते हैं। समिति पर स्थाई सचिव ना होने के कारण ही काम सुचारू रूप से नहीं चल पा रहा है जिसके चलते समिति के लिए एक स्थाई सचिव की भी मांग की गई।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बोर्ड भंग है। वहां के कर्मचारियों को धमकाकर सदस्यता अभियान चलाया गया और एक ही व्यक्ति द्वारा सारी सदस्यता शुल्क जमा कराई गई । कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता समिति के कर्मचारियों पर दबाव बनाकर गलत काम करवा रहे हैं। उन्होंने इसकी जांच की मांग की।

इस अवसर पर निवर्तमान पार्षद रमेश कुमार,  अनुप कपूर, पूर्व पार्षद सोमप्रकाश वाल्मीकि, आयुबअकेला गुल मोहम्मद रईस अहमद प्रभात दढ़ियाल मुस्तकीम हरि ओम हरि आदि उपस्थित थे

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours