भीमताल में जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित
भीमताल। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान भीमताल में मंगलवार को राजनीतिक विज्ञान उत्कृष्टता केंद्र भीमताल के तत्वावधान में जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य शिक्षाधिकारी गोविंद जायसवाल, डायट प्राचार्य सुरेश चंद्र आर्या और कार्यक्रम संयोजक रेखा तिवारी ने किया। मुख्य शिक्षाधिकारी गोविंद जायसवाल ने कहा विद्यार्थियों को हर प्रतियोगिताओं में आगे रहने को कहा। साथ ही संसद की भूमिका से अवगत कराया। प्राचार्य सुरेश चंद्र आर्या ने कहा लोकतंत्र में संसद का अहम भूमिका होती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को प्रतिभा आगे लाती हैं। प्रतियोगिता में सात ब्लॉकों के विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज खुर्पाताल भीमताल प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज गहना रामगढ़ द्वितीय और राजीव गांधी अनिभव विद्यालय स्यात ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम संयोजक रेखा तिवारी और जिला समन्वयक नरेंद्र कुमार ने कहा कि प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रतियोगिता को सफल बनाया। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल में डॉ नवीन चंद्र शर्मा, डॉ ऋतंभरा नैनवाल, डॉ वंदना बंसल, पीएस बुंगला, हेम चंद्र तिवारी, राजेश जोशी, कविता मेहरा, राजेश पांडेय, सुभाष जोशी शामिल रहे।

+ There are no comments
Add yours