केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव का ऐलान, इस दिन होगा मतदान

Estimated read time 0 min read

देहरादून। चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के साथ ही देशभर में 13 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों और दो राज्यों की दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का भी ऐलान कर दिया है।

उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट में 20 नवंबर को मतदान होगा तथा 23 नवंबर को मतों की गिनती होगी। यह सीट भाजपा विधायक शैला रानी रावत के निधन से रिक्त चल रही है। जबकि, 47 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट (केरल की वायनाड सीट) पर 13 नवंबर को मतदान होगा। जबकि, महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा और उत्तराखंड की केदारनाथ सीट पर 20 नवंबर को मतदान होगा।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours