भीमताल में कराटे बेल्ट परीक्षा संपन्न, जयंत भगवाल बने ब्लैक बेल्ट, 33 खिलाड़ियों को मिली नई बेल्ट

Estimated read time 1 min read





भीमताल। औरो मार्शल आर्ट्स के तत्वावधान में भीमताल मिनी स्टेडियम में आयोजित कराटे बेल्ट परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी तकनीकी दक्षता, अनुशासन एवं आत्मरक्षा कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। परीक्षा का आयोजन अकादमी के प्रशिक्षकों एवं परीक्षा समिति की देखरेख में किया गया।
परीक्षा परिणाम के अनुसार येलो स्ट्रिप बेल्ट में श्रेयाश पंत उत्तीर्ण हुए। येलो बेल्ट में एना कुलेठा, दर्पिता, इशिका आर्या, शिवा भगत एवं मनीष रावत ने सफलता प्राप्त की।
ऑरेंज बेल्ट में सिद्धांत बेलवाल, लक्षिता बेलवाल, सारांश दत्त, सेजल, अथर्व आर्या, भावना, शार्दूल, प्रियल, विवान बिष्ट, कुणाल साह, लकुलिश दीप जोशी एवं दैविक आर्या शामिल रहे। ग्रीन बेल्ट में आरव खोलिया उत्तीर्ण हुए।
पर्पल बेल्ट में विहान दत्ता, आहाना किशोर, मयंक चंद्रा, जिगर जांगड़ा, नवनीत बोरा एवं रुद्र प्रताप सिंह नेगी सफल रहे, जबकि ब्लू बेल्ट में अवंतिका चंद्रा एवं प्रत्यक्ष बरगली ने परीक्षा उत्तीर्ण की।
जूनियर ब्राउन बेल्ट में हृदयांश शर्मा तथा सीनियर ब्राउन बेल्ट में सान्वी गोस्वामी, तनिष्का गोस्वामी एवं रुशांक रौतेला ने सफलता हासिल की। सीनियर मोस्ट ब्राउन बेल्ट में मानवी राणा उत्तीर्ण रहीं। उच्च श्रेणी में जयंत भगवाल ने ब्लैक बेल्ट प्राप्त कर अकादमी एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस अवसर पर अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक हिमांशु कुलेठा एवं अनीता बोरा तथा एग्जामिनर मदन बिष्ट एवं सूरज कुमार ने सभी सफल खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मार्शल आर्ट्स बच्चों में आत्मरक्षा के साथ-साथ आत्मविश्वास, अनुशासन और मानसिक मजबूती विकसित करता है। साथ ही अभिभावकों से बच्चों को खेलों से जोड़ने की अपील की।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours