कैड़ा ने राजकीय इंटर कॉलेज गुनियालेख के मैदान निर्माण हेतु विधायक निधि से दिए 2 लाख

Estimated read time 1 min read





मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

भीमताल । धारी ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज गुनियालेख में वार्षिकोत्सव एवं मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन गुरुवार को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा, जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक कैड़ा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। साथ ही, कॉलेज परिसर में खेल मैदान (फील्ड) निर्माण के लिए विधायक निधि से 2 लाख रुपये की घोषणा की। इस अवसर पर ग्रामीणों ने बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत समस्याओं को विधायक के समक्ष उठाया। विधायक कैड़ा ने तत्काल संबंधित विभागों के अधिकारियों को फोन कर समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि “सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारी प्राथमिकता है और इसी दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।”
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख भावना आर्या, जिला पंचायत सदस्य रेखा देवी, प्रकाश चंद्र नानू, क्षेत्र पंचायत सदस्य, प्रधानगण, भाजपा पदाधिकारी, शिक्षकगण एवं स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours