भीमताल । विधायक राम सिंह कैड़ा ने ओखलकांडा विकासखंड के दुर्गम क्षेत्र ढोलीगांव में आयोजित जन-जन की सरकार, जनता के द्वार कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं।
विधायक कैड़ा ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य गांव के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और इसी दिशा में राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है।
विधायक ने अधिकारियों से कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचे, इसके लिए विभागीय स्तर पर जिम्मेदारी के साथ कार्य किया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा जनता के द्वार पहुंचकर समस्याओं के समाधान के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस अवसर पर राज्य मंत्री शांति महरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

+ There are no comments
Add yours