शहर की सड़कों पर जाम, वीकेंड से पहले पर्यटकों की भीड़ से हालात बिगड़े

Estimated read time 1 min read





भीमताल । वीकेंड शुरू होने से पहले ही पर्यटकों के नगर में पहुंचने से शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। शुक्रवार को नौकुचियाताल रोड, गोरखपुर तिराहा और खुटानी तिराहे पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं और वाहन रेंग-रेंग कर चलते नजर आए।

जाम के कारण स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सामाजिक कार्यकर्ता नितेश बिष्ट ने बताया कि यदि वीकेंड से पहले ही ऐसी स्थिति बनी रही तो आने वाले दिनों में हालात और खराब हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि लगातार लगने वाला जाम पर्यटकों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है, जिससे भविष्य में वे दोबारा शहर आने से कतराने लगेंगे।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से यातायात व्यवस्था सुधारने और जाम से जल्द राहत दिलाने की मांग की है।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours