उत्तरकाशी। उत्तराखण्ड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की उत्तरकाशी जिला इकाई का दो दिवसीय त्रैवार्षिक अधिवेशन/निर्वाचन आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय डुण्डा गांव में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन के दूसरे दिन आज जनपदीय कार्यकारिणी के चुनाव हुए, जिसमें जयदेव सिंह राणा अध्यक्ष, जनक सिंह बिष्ट मंत्री और विजेन्द्र सिंह पंवार कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दिनेश चैहान, उपाध्यक्ष पद पर श्रीराम सिंह बिष्ट, वीरेन्द्र सिंह नेगी, बुद्धि सिंह व सकल चन्द, लेखाकार पद पर आनन्द सिंह नेगी, संयुक्त मंत्री पर सुभाष चन्द, संगठन मंत्री पर ओम प्रकाश, वीरेन्द्र खरोला व प्यार चन्द रमोला एवं प्रचार मंत्री पर पूरण सरियाल, महिला उपाध्यक्ष पद पर विनीता, प्रचार मंत्री राजकुमारी तथा महिला संगठन मंत्री प्रसन्ना डोभाल निर्विरोध निर्वाचित हुई है।
अधिवेशन निर्वतमान अध्यक्ष उदय सिंह बिष्ट, राजेश शर्मा, अध्यक्ष तदर्थ समिति, डबल सिंह राणा, निर्वतमान कोषाध्यक्ष एवं लोकेन्द्र पैन्यूली, मंत्री तदर्थ समिति की देख रेख में सम्पन्न हुआ। इस दो दिवसीय अधिवेशन में प्रदेश तदर्थ समिति के अध्यक्ष श्री गोविन्द बोरा सहित प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य शामिल हुए। इस अवसर उत्तम राणा, मनोहर पंवार, सुरेश स्मोला, शरत महर, सहित समस्त 141 डेलीगेट्स शिक्षक प्रतिनिधियों द्वारा मतदान किया गया।

+ There are no comments
Add yours