गौला पुल पर चल रहे सुरक्षा कार्यों का किया गया निरीक्षण, जून तक पूरे होंगे काम

Estimated read time 0 min read





भीमताल : जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर मंगलवार को उपजिलाधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने गौला पुल पर चल रहे सुरक्षा कार्यों का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण दल में सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता महेश कुमार खरे, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मनोहर सिंह धर्मशक्तु, एनएचएआई के परियोजना निदेशक विकास मित्तल एवं काठगोदाम रेलवे के वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर बृजेश कुमार शामिल रहे।
इस दौरान एनएचएआई के परियोजना निदेशक ने जानकारी दी कि पुल के दाहिने तट पर चल रहे सुरक्षा कार्य जून माह तक पूरे कर लिए जाएंगे। इसके साथ ही, गौला नदी पर बन रहा चेक डैम भी जून तक तैयार हो जाएगा।
लोक निर्माण विभाग हल्द्वानी के अधिशासी अभियंता ने बताया कि पुल के एप्रोच रोड का निर्माण कार्य भी शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा।
इसी क्रम में अधिकारियों की टीम ने तीनपानी रेलवे ओवरब्रिज का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम हल्द्वानी ने सिंचाई विभाग एवं एनएचएआई को निर्देश दिए कि सभी नालियों की सफाई सप्ताह भर के भीतर कराई जाए और गूल निर्माण कार्य को अविलंब पूरा किया जाए।निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता प्रत्यूष सिंह, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता दिनेश रावत समेत अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours