स्नातक परीक्षा नकल मामले में जांच आयोग की जनसुनवाई 3-4 अक्टूबर को

Estimated read time 1 min read





सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति यू.सी. ध्यानी हल्द्वानी पहुंचे, अभ्यर्थियों और नागरिकों से सीधे लेंगे सुझाव व शिकायतें

भीमताल । स्नातक प्रतियोगी परीक्षा-2025 के दौरान हुए कथित नकल प्रकरण की जांच अब जनता के समक्ष खुले तौर पर की जाएगी। गठित एकल सदस्यीय जांच आयोग के अध्यक्ष माननीय न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) यू.सी. ध्यानी गुरुवार को हल्द्वानी पहुंच गए हैं। वे 3 और 4 अक्टूबर को सर्किट हाउस, काठगोदाम में जनसुनवाई व जन संवाद करेंगे।

➡️ 03 अक्टूबर (शुक्रवार)
सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक जनसुनवाई एवं जन संवाद।
➡️ 04 अक्टूबर (शनिवार)
सुबह 10 बजे से 11 बजे तक जनसुनवाई व संवाद जारी रहेगा। अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि जनसुनवाई का उद्देश्य अभ्यर्थियों, नागरिकों और सभी संबंधित पक्षों की बात सीधे आयोग तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जांच प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए अधिक से अधिक लोग अपनी शिकायतें, तथ्य और सुझाव लेकर उपस्थित हों।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours