स्वास्थ्य समस्याओं व रेफर सेंटर बनने के विरोध में पदमपुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अनिश्चितकालीन धरना शुरू

Estimated read time 0 min read





भीमताल । पदमपुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्षेत्र की स्वास्थ्य समस्याओं और अस्पताल को रेफर सेंटर बनाए जाने के विरोध में आज से अनिश्चितकालीन धरना शुरू हो गया। धरने का नेतृत्व उत्तरांचल क्रांति दल के प्रदेश महामंत्री चंदन लोधियाल द्वारा किया जा रहा है।
धरना स्थल पर दीपा बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य चौखुटिया, ग्राम प्रधान सूपी उमेश मेहता, ग्राम प्रधान बुरासी अखिल बिष्ट, ग्राम प्रधान पोखराड गौरव बिष्ट, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मजेडा सोबन बिष्ट सहित क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोग मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव और लगातार मरीजों को रेफर किए जाने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, बावजूद इसके विभाग द्वारा ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours