70 लाख की लागत से बने नए भवन का लोकार्पण, राइंका चौरलेख को मिली सौगात

Estimated read time 1 min read





भीमताल : धारी ब्लॉक स्थित राजकीय इंटर कॉलेज चौरलेख में विधायक राम सिंह कैड़ा ने नव निर्मित विद्यालय भवन का लोकार्पण किया। लंबे समय से कक्षा कक्षों की कमी के कारण छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों व अभिभावकों की मांग पर विधायक कैड़ा ने विद्यालय भवन के लिए 70 लाख रुपये की स्वीकृति कराई थी।
निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां ग्रामीणों ने विधायक का फूल-मालाओं से स्वागत कर आभार जताया। इस अवसर पर विधायक कैड़ा ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है, ताकि छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सके। उन्होंने बताया कि ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉक के अंतर्गत लगभग दो दर्जन से अधिक इंटर कॉलेजों और हाईस्कूलों के भवनों का निर्माण कार्य विभिन्न चरणों में कराया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान विधायक कैड़ा ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं भी सुनीं। ग्रामीणों ने बिजली, पानी, स्वास्थ्य सहित अन्य जनसमस्याएं रखीं, जिस पर विधायक ने संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours