भीमताल। ग्राम पंचायत जंगलिया गांव से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित छोटा कैलाश धाम में वार्षिक मेले का शुभारंभ विधि-विधान के साथ कर दिया गया है। महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक मेले को लेकर क्षेत्र में श्रद्धा व उत्साह का माहौल बना हुआ है।
भीमताल ग्राम प्रधान संगठन की संरक्षक राधा कुल्याल ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मेले में सहभागिता करने की अपील की। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत जंगलिया गांव के ग्रामीणों की ओर से घुघुसा नामक स्थल पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
भंडारे में श्रद्धालुओं को आलू-पूड़ी, चने, जूस एवं फलाहार प्रसाद के रूप में वितरित किया जाएगा। इसके साथ ही भंडारा स्थल पर ग्रामीणों द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया जाएगा, जिससे धार्मिक वातावरण और अधिक भक्तिमय बनेगा।
राधा कुल्याल ने ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मेले एवं भंडारे को सफल बनाएं और धार्मिक आयोजन में अपनी सहभागिता निभाएं।

+ There are no comments
Add yours