विकास के नाम पर एकजुट हुए प्रत्याशी, कमलेश कैड़ा के पक्ष में उतरे

Estimated read time 0 min read





ओखलकांडा में चुनावी समीकरण बदले, बड़ोन में मिला तीन प्रत्याशियों का समर्थन

भीमताल : ओखलकांडा ब्लॉक के बड़ोन क्षेत्र से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार एडवोकेट कमलेश कैड़ा को चुनाव से पहले बड़ा समर्थन मिला है। बड़ोन क्षेत्र से ही क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन करने वाली तीन प्रत्याशियों—प्रियंका चिलवाल, यशोदा देवी और मंज्यू बिष्ट—ने एकमत होकर कमलेश कैड़ा को समर्थन देने की घोषणा की है। तीनों प्रत्याशियों ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों की आवश्यकता है और ऐसे में एक सशक्त व सक्रिय प्रतिनिधि की जरूरत महसूस की जा रही थी। कमलेश कैड़ा की कार्यशैली और जनता से जुड़ाव को देखते हुए उन्होंने अपने समर्थन का निर्णय लिया है। समर्थन मिलने पर एडवोकेट कमलेश कैड़ा ने सभी का आभार जताया और कहा कि यह समर्थन उनके लिए जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए लगातार कार्यरत रहेंगे।
इस दौरान कमलेश कैड़ा ने कुछ कांग्रेस नेताओं पर नामांकन निरस्त होने को लेकर प्रशासन पर दबाव बनाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि ओखलकांडा, धारी, रामगढ़, भीमताल व बेतालघाट सहित कई ब्लॉकों में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत और वार्ड सदस्य पदों पर भारी संख्या में नामांकन दाखिल हुए हैं, जिनमें तकनीकी कारणों से सैकड़ों नामांकन पत्र निरस्त हुए हैं।उन्होंने कहा कि सिर्फ ओखलकांडा में नामांकन रद्द होने पर राजनीति करना गलत है। नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और कोई भी निर्णय नियमों के तहत ही लिया गया है।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours