भीमताल: भारतीय जनता पार्टी, भीमताल युवा मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक मंडल अध्यक्ष पारस चन्द्र की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में युवा मोर्चा के जिला महामंत्री कनिष्क ढींगरा की विशेष उपस्थिति रही। जिला महामंत्री बनने के बाद उनका भीमताल में यह पहला आगमन था, जिस पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत व अभिनंदन किया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 21 मार्च 2026 को केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के प्रस्तावित आगमन को लेकर तैयारियों की समीक्षा करना रहा। इस दौरान जिला मंत्री शिप्रा जोशी का भी स्वागत किया गया।
बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत व एकजुट बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही 21 मार्च को प्रस्तावित रैली को सफल बनाने के लिए बस व्यवस्था, जनसंपर्क अभियान और अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस मौके पर जिला कार्यकारिणी सदस्य धनसिंह राणा, जिला आईटी संयोजक आयुष्मान निगलटिया, मंडल अध्यक्ष कमल जोशी सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा कुलदीप बोरा, रेहान खान, हर्षल कनौजिया, आयुष बोरा, शिवांग बिष्ट, आरती आर्या, चंद्रशेखर गिरी, नितांत पंत, प्रकाश सुयाल, रूपेश थापा, मंटू बोरा, ललिता बिष्ट, दीपक रौतेला, वैभव, ईशांत मुंगली, काव्यांशु रौतेला, लक्षित त्रिपाठी, मयंक भट्ट, जतिन आर्या, मयंक पांडे, युग चन्द्र, प्रियांशु गोस्वामी और आयुष पवार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

+ There are no comments
Add yours