भीमताल। अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के तहत एमबी इंटर कॉलेज मैदान हल्द्वानी में आयोजित सहकारिता मेले में गुरुवार को कृषि विभाग की गोष्ठी आयोजित की गई, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि दर्जा राज्यमंत्री शांति मेहरा ने किया। कृषि विभाग की डा. गीतांजलि बंगारी ने fसल बीमा, किसान सम्मान निधि और अन्य योजनाओं की जानकारी दी, जबकि किसान विज्ञान केंद्र की डा. कंचन नैनवाल ने प्राकृतिक खेती के महत्व और रासायनिक उर्वरकों के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला।
मेले में उद्यान क्षेत्र के प्रगतिशील किसान आनंदमणि भट्ट, कृषि क्षेत्र के शोभन सिंह और मत्स्य क्षेत्र में कार्य करने वाले दीपक सती को 25-25 हजार रुपये की धनराशि देकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से प्राकृतिक खेती का संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम में डा. दीपाली तिवारी, कमल किशोर पंत, डा. ममता जोशी, अफरोज, डा. जितेंद्र भास्कर सहित सहकारिता विभाग के जिला सहायक निबंधक दान सिंह नपलच्याल, जीएम रैना आदि अधिकारी मौजूद रहे। मेले के माध्यम से महिला समूहों और किसानों के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के साथ ही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

+ There are no comments
Add yours