बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति भीमताल में संदीप महरा बने अध्यक्ष, दिनेश चंद्र सुयाल उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

Estimated read time 1 min read





भीमताल । बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति लिमिटेड भीमताल की कार्यकारिणी चुनाव प्रक्रिया में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद सहित बैंक प्रतिनिधि और इफको संस्था के प्रतिनिधियों का निर्विरोध चयन किया गया।
समिति में अध्यक्ष पद पर संदीप महरा तथा उपाध्यक्ष पद पर दिनेश चंद्र सुयाल निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसी के साथ जिला सहकारी बैंक हल्द्वानी हेतु बैंक प्रतिनिधि के रूप में प्रकाश भट्ट, मनोज भास्कर भगवाल, रीना आर्य, गोविंदी देवी, संजीव कुमार एवं दिनेश चंद्र सागुड़ी निर्विरोध चुने गए।
इफको संस्था के लिए प्रतिनिधि पद पर अखिल नेगी एवं आनंद मणि भट्ट का चुनाव किया गया। निर्विरोध निर्वाचन के उपरांत उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा मिष्ठान वितरण कर एक-दूसरे को बधाई दी गई।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कमल जोशी, व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जोशी, ललित मोहन पाठक, दयानंद, नीरज सागुड़ी, कमलेश रावत, प्राची नेगी, उमा देवी, निर्वाचन अधिकारी चंद्रलाल आर्य, सचिव हरेंद्र सिंह पोखरिया, बी.एस. रावत, दीपक बेलवाल, जगदीश भट्ट सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours